अपराध

Murder Case: क्लेमेनटाउन में पति-पत्नी ने आत्महत्या नहीं बल्कि मृतक महिला के भाई ने बहन व जीजा को उतारा था मौत के घाट, वजह जानकार आप भी रह जाएंगे दंग

देहरादून: क्लेमेनटाउन स्थित सी-13 के एक घर में मृत मिले पति-पत्नी की मौत का पर्दाफाश हो गया है। दोनों ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्या भी मृतक महिला के छोटे भाई ने की थी। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने आरोपी शहवाज निवासी ग्राम चहलोली, थाना नागल, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मृतक काशिफ और आरोपी शहवाज दोनों एक ही गांव से हैं और कभी आपस में अच्छे दोस्त थे। कुछ वर्ष पहले शहवाज ने अपनी मौसी की लड़की को भगा दिया था ऐसे में वह और उसका बड़ा भाई शादाब जेल चले गए।

उनकी अनुपस्थिति में काशिफ ने शहवाज की बहन अनम को प्रेमजाल में फंसाते हुए कोर्ट मैरिज कर ली और जमीन पर भी कब्जा कर लिया। इसी रंजिश के चलते आरोपी शहवाज ने अपने जीजा काशिफ को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, और मौके की तलाश करने लगा। 10 जून को देहरादून आकर काशिफ के कमरे पर पहुंचा। रात के समय जब काशिफ व उसकी पत्नी अनम सो रहे थे तो शहवाज किचन में गया, और वहां से एक चाकू लाकर जमीन पर सोए कासिफ की गर्दन पर उससे वार कर दिया। इसी बीच अनम उठी तो उसका गला दिया। आरोपी ने नवजात को दोनों के बीच रख दिया और खुद ताला लगाकर फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button