कोटद्वार : भारी बारिश से कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। कोटद्वार के कौड़िया वार्ड में पनियाली गदेरे ने तबाही मचाई है। देर रात कई घरों में पानी भर गया। लोग समान छोड़ कर जान बचाने के लिए भागे। मलबे से घरों के अंदर रखा समान खराब हो गया है। आर्मी कैंप को जाने वाली पुलिया भी बह गई।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नेगी ने बताया कि देर रात सूचना मिली भारी वर्षा के कारण कोटद्वार के कौड़िया में नदी का रुख रिहायशी इलाके की ओर मुड़ने से घरों में पानी और मालवा घुस गया। तत्काल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन नुकसान बहुत हुआ है, प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट है।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत