अपराध

PM मोदी के दौरे को लेकर फैलाई भ्रामक खबर, पुलिस ने किया मुकदमा

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित करने पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर दून पुलिस सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफ़ार्म पर कड़ी नजर रख रही है। इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रचारित व प्रसारित करने वाले लोगों को पुलिस की ओर से चिन्हित भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर निजी शिक्षण संस्थान देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लेटर हेड पर वायरल एक पत्र, जिसमें रविवार को प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने पर शिक्षण संस्थान के छात्रों को अधिक प्राप्तांक दिए जाने से संबंधित तथ्य अंकित किए गए हैं। वायरल पत्र के संबंध में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी प्रेमनगर के कुलसचिव सुभाषित गोस्वामी की ओर से वायरल पत्र के कूटरचित होने तथा उनके शिक्षण संस्थान की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक पत्र जारी न किए जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना प्रेमनगर पर दिया गया।

प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना प्रेमनगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने
आमजन से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना को बिना किसी पुष्टि के इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित या प्रसारित न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button