अपराध

ब्रेकिंग : सचिवालय में घुसकर A क्लास आफिसर दी जान से मारने की धमकी

देहरादून: धोखाधड़ी के एक मुकदमे में माफी मांगने पहुंचे दो आरोपियों ने उत्तराखंड सचिवालय में एक क्लास आफिसर अनुसचिव को जान से मारने धमकी दे दी। शहर कोतवाली पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सचिवालय में तैनात अनुसचिव राजेश कुमार ने बताया कि उनकी निरंजनपुर स्थित आइटीबीपी रोड पर पुराना मकान है। मकान को गिराकर इसकी जगह नए सिरे से मकान का ठेका नूर मोहम्मद व उसके साथी शोएब को दिया गया था। आरोपितों ने मकान गिराकर उसका मैटरियल बेचा और फरार हो गए। इस मामले में 24 दिसंबर 2024 को वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी मुकदमे में आरोपित शोएब ने 27 फरवरी को उन्हें फोन किया और माफी मांगने की बात कहने लगे। इसके साथ ही उसने मिलने का समय भी मांगा। शोएब एवं उसके भाई नावेद अली ने सचिवालय ई-गेट पास पोर्टल पर मिलने के लिए पास के लिए आवेदन भी किया गया। आरोपित पर विश्वास करते हुए उन्होंने शोएब व नावेद अली को शाम के समय मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही दोनों सचिवालय प्रवेश पास लेकर सचिवालय स्थित उनके कक्ष में आए तो कुछ समय सामान्य रूप से बात करने के बाद अचानक दोनों ने बदतमीजी एवं गाली-गलौच करना प्रारंभ कर दिया।

दोनों आरोपितों ने धमकी दी कि यदि केस वापस नहीं लिया तो वह उनकी छवि को खराब कर देंगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें रोका और कक्ष से निकल जाने के लिए कहा। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रूड़की निवासी शोएब व उसके भाई नावेद अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button