अपराध

नाबालिग ने प्रेमी संग मिलकर 09 साल के भाई व पिता की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में डाले, हरिद्वार से गिरफ्तार

हरिद्वार: प्यार में अंधी एक 17 साल की नाबालिग ने अपने 09 साल के मासूम छोटे भाई और पिता की निर्मम हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव के टुकड़ो को फ्रिज में डालकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसका प्रेमी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला जबलपुर मध्य प्रदेश का है।

घटना की जानकारी देते एसएसपी हरिद्वार परमेन्द्र सिंह डोबाल।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 14-15 मार्च की रात जबलपुर के सिविल लाइन्स स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में खौफनाक हत्याकांड हुआ था। कॉलोनी के 363-3 ब्लॉक में जबलपुर रेल मंडल में हेड क्लर्क 52 साल के राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 9 साल के बेटे तनिष्क की निर्मम तरीके से हत्या हुई थी. आरोप है कि दोनों की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बेटी और उसके दोस्त मुकुल सिंह ने की थी।

मृतक राजकुमार व 09 साल का बेटा तनिष्क।

मुकुल ने हेड क्लर्क राजकुमार के शव को पन्नी में बांधकर किचन में फेंक दिया था. जबकि, तनिष्क के शव को कपड़े में बांधकर फ्रिज में बुरी तरह से ठूंस दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो यहां रहने वाले सेफ्टी ओएस राजपाल सिंह का बेटा मुकुल सिंह अपनी स्कूटर से मृतक की नाबालिग बेटी के साथ दोपहर करीब 12:23 बजे कॉलोनी से निकलता हुआ नजर आया था।

एसएसपी ने बताया कि 17 साल की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी की तलाश में जबलपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को हरिद्वार में लोकेशन मिली। लड़की महिला अस्पताल गई थी। जहां सीसीटीवी फुटेज में आ गई। इसके बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार हुए प्रेमी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button