धर्म संस्कृति

Kotdwara : आपदाग्रस्त क्षेत्राें में सफाई करने कार्यकर्ताओं के साथ निकल पड़े भाजपा जिलाध्यक्ष, बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखकर बंद पड़े विद्यालयों में चलाया अभियान, आमजन ने सराहा

कोटद्वार: 28 जुलाई को कोटद्वार में आई आपदा कई लोगों को दर्द देकर चली गई। घरों से लेकर स्कूल मलबे से अटे पड़े हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोटद्वार के जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत कार्यकर्ताओं को साथ घरों व स्कूलों से मलबा निकालने निकल पड़े, और आमजन को राहत पहुंचाने का काम किया। उन्होंने बताया कि आपदा से घरों के अंदर मलवा जाने के बाद शासन प्रशासन आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मलवा हटाने के लिए पूरी गति से लगा हुआ है, लेकिन अधिक स्थानों के प्रभावित होने के कारण प्रयास नाकाफी हो रहे हैं।

अधिक दिनों तक गंदगी के रुकने के कारण बिमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित स्थानों पर जाकर मलवा हटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रभावित प्राथमिक विद्यालय जो कि बंद है, वहां से भी मलवा हटाया गया, ताकि बच्चों के पठन-पाठन में बाधा न पहुंचे। भाजपा की काम करने की रीत पर कोटद्वार जनपद के सभी देव तुल्य कार्यकर्ता आमजन की सहायता में 28 जुलाई की रात से ही लगे हुए हैं जिससे की आम जनजीवन प्रभावित न हो और सभी प्रभावित लोगों की मदद कर रहे है।

इसके उपरांत जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत एवं उनकी समस्त टीम ने गरीब लोगों के साथ मिलकर उनके आवास पर भोजन किया ताकि समाज में एक सामंजस्य का माहौल बना रहे। आम जनता भारतीय जनता पार्टी के सेवक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। विगत तीन-चार दिनों से सभी कार्यकर्ता दिन-रात आपदा से ग्रसित परिवारों के साथ रह रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आपदा की इस घड़ी में साथ देने पर धन्यवाद दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने मीट मार्केट, आम पड़ाव प्राइमरी स्कूल कोडिया, निंबूचौड, सतीचौड़ सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और शासन प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button