Uncategorizedधर्म संस्कृति

CM धामी पहुंचे मां सुरकंडा सिद्धपीठ, बेहतर व्यवस्थाओं के लिए थपथपाई SSP की पीठ

देहरादून: नववर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी जिले में स्थित मां सुरकंडा मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री रोपवे से मंदिर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने सुरकंडा मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल की पीठ भी थपथपाई।

नववर्ष पर इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां सुरकंडा के दर्शन करने पहुंचे। पुलिस के अनुसार एक जनवरी को करीब 40 हजार श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे, वहीं दो जनवरी को भी भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पुलिस की बेहतर व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि यातायात जाम की समस्या कुछ समय के लिए उत्पन्न हुई लेकिन पुलिस फोर्स तैनात होने के चलते जाम तत्काल खुलवाया गया।

बृहस्पतिबार कक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां सुरकंडा मंडिर में पूजा अर्चना को पहुंचे। मुख्यमंत्री का सुरकंडा बाजार में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद वह रोपवे के माध्यम से मंदिर तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते मे उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जो कुछ कमियां सामने आई उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल भी मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button