देश विदेश

दुखद: उत्तराखंड का लाल जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद, शुक्रवार देर शाम मिली परिजनों को सूचना, चार भाइयों में सबसे बड़े थे दीपेंद्र

कोटद्वार : उत्तराखंड का लाल सरहद की रक्षा करते हुए जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। कोटद्वार के बीरोंखाल विकासखंड के पसोल गांव का बेटा राइफलमैन दीपेंद्र सिंह रावत (30) इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए। शुक्रवार देर शाम सेना की ओर से उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

गांव के पैतृक घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव के पूर्व प्रधान बिजेंद्र भंडारी ने बताया कि दीपेंद्र गढ़वाल राइफल में सेवारत थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में थी। अभी पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी है। दीपेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे, उनका दो साल का बेटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button