यातायात

रविवार को शहर में यातायात रहेगा डाइवर्ट, रुट प्लान देखकर ही घर से निकलें

देहरादून: परेडग्राउंड में उत्तराखंड सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के चलते पुलिस ने यातायात डायवर्ट किया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना है लेकिन भीड़भाड़ अधिक होने के चलते यातायात पुलिस की ओर से जगह-जगह पार्किंग व बैरियर लगाए गए हैं। इस दौरान पासधारकों व वीवीआइपी को छोड़कर इनर प्वाइंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। आम नागरिक परेड ग्राउंड के बाहर निर्धारित ड्राप प्वांइट से पैदल चलकर पवेलियन ग्राउंड व भाजपा कार्यालय के पास बने प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रवेश करेंगे।

यह रहेगा रूट प्लान

  • मसूरी व राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट- मसूरी डायर्वजन से ग्रेट वेल्यू से बहल चौक से सर्वे चौक से कान्वेंट तिराहा पर ड्राप कर बन्नू स्कुल पार्किंग। पिकअप प्वांइट-आईआरडीटी नियर सर्वे चौक
  • विकासनगर व चकराता से आने वाले वाहनो हेतु रूट: बल्लुपूर चौक से किशननगर चौक, बिन्दाल से घंटाघर से दर्शनलाल चौक से लैंसडोन चौक पर ड्राप कर बन्नू स्कुल पार्किंग स्थल। पिकअप प्वांइट- कनक चौक
  • रूडकी व आइएसबीटी से आने वाले वाहनों हेतु रूट: आइएसबीटी से कारगी चौक, पुरानी बाइपास चौकी से धर्मपुर व बुद्धा चौक पर ड्राप कर रेसकोर्स पार्किंग स्थल। पिकअप प्वांइट-बुद्धा चौक
  • रायपुर से आने वाले वाहनों के लिए रूट : चूना भट्टा से सर्वे चौक पर ड्राप कर बन्नू स्कुल पार्किग। पिकअप प्वांइट-आइआरडीटी निकट सर्वे चौक
  • डोईवाला से आने वाले वाहनों के लिए रूट : रिस्पना से धर्मपुर, सीएमआई-बुद्धा चौक से लैंसडोन चौक पर वन साइड पार्किंग। पिकअप प्वांइट-लैंसडोन चौक
  • रायपुर व सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहनो के लिए रूट: सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक, कान्वेंट तिराहा पर ड्राप कर रेसकार्स बन्नु स्कुल पार्किंग स्थल। पिकअप प्वांइट- कान्वेंट तिराहा

विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

  • दो नंबर रूट (रायपुर रूट) के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे।
  • तीन नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के सभी विक्रम तहसील चौक से होते हुए दून चौक से एमकेपी चौक की ओर भेजे जाएंगे ।
  • पांच नंबर रूट (आइएसबीटी रूट) व आठ नंबर रूट (कांवली रूट) के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
  • प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
  • राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

  • आइएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।
  • रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर की ओर वापस भेजी जाएगी।
  • रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग होते हुए सहसधारा रोड व आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जाएगी।

पार्किंग स्थल

  1. बन्नू स्कूल ग्राउंड
  2. काबुल हाउस
  3. खेल मैदान परेड ग्राउंड
  4. गुरूनानक स्कूल ग्राउंड

बैरियर व्यवस्था
परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए आउटर व इनर बैरियर व्यवस्था की जायेगी।

आउटर बैरियर प्वाइंट

  • ईसी रोड सर्वे चौक
  • मनोज क्लीनिक
  • बुद्धा चौक
  • दर्शनलाल चौक
  • ओरिएंट चौक
  • पैसिफिक तिराहा

इनर बैरियर प्वाइंट

  • रोजगार तिराहा
  • कनक चौक
  • डूंगा हाऊस
  • लैंसडोन चौक
  • कांवेन्ट तिराहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button