यातायात

आंबेडकर जयंती पर 02 बजे निकलेगी शोभायात्रा, घर से रुट प्लान देखकर निकलें

देहरादून: शोभा यात्रा रूट- डी०एल0 रोड -बेनी बाजार – सुभाष रोड (PHQ) -पैसेफिक तिराह – ग्लोब चौक – ऑरियन्ट चौक -गांधी पार्क – अम्बेडकर पार्क – पल्टन बाजार – राजा रोड – गाँधी रोड – तहसील चौक- दर्शन लाल चौक – लैसडॉन चौक – कनक चौक – रोजगार तिराह – सर्वे चौक  – करनपुर बाजार – नालापानी रोड – अम्बेडकर चौक से अम्बेडकर ग्राउण्ड पर समाप्त।

 अंबेडकर जयन्ती की शोभा यात्रा के साथ-साथ यातायात का संचालन किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के डीएल रोड से चलने पर सभी जगह से यातायात सामान्य रहेगा।

 यदि शोभा यात्रा के दौरान यातायात का दबाव बढ़ता है तो उक्त स्थिति पर यातायात के सकुशल संचालन के लिए यातायात को निम्न प्रकार से डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के डीएल रोड से बेनी बाजार पहुँचने पर यातायात को बहल चौक से ग्लोब चौक की ओर भेजा जायेगा। सर्वे चौक से बैनी बाजार की ओर जाने वाला ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के बेनी बाजार से सुभाष रोड पहुँचने पर पैसेफिक तिराहा से बेनी बाजार जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक की ओर भेजा जाएगा।

 शोभा यात्रा के पेसिफिक तिराहा पहुँचने पर कनक चौक से पेसिफिक तिराहा की ओर जाने वाले यातायात ओरियंट / सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 शोभा यात्रा के ग्लोब चौक पहुँचने पर बहल चौक से ग्लोब चौक  आने वाले यातायात को सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 शोभा यात्रा के ओरियंट चौक पास करने पर ग्लोब चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 शोभा यात्रा के घण्टाघर पहुँचने पर दर्शनलाल चौक और ओरियण्ट चौक से घण्टाघर जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा एवं चकराता रोड से दर्शन लाल जाने वाले यातायात को ओरियंट चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 शोभा यात्रा के पल्टन बाजार में प्रवेश करने पर सभी जगह से ट्रैफिक को सामान्य कर दिया जायेगा।

 शोभा यात्रा के राजा रोड पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील जाने वाले यातायात को चन्दन नगर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा तहसील चौक पहुँचने पर द्रोण कट से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक को आईजी कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जायेगा।

 शोभा यात्रा के दर्शन लाल चौक पहुँचने पर तहसील चौक और बुद्धा चौक से दर्शन लाल चौक की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा।

 शोभा यात्रा के लैंसडाउन चौक पहुँचने पर दर्शनलाल चौक व बुद्धा चौक से लैंसडाउन चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।

 शोभा यात्रा के कनक चौक पहुँचने पर ओरियण्ट चौक और लैंसडाउन चौक से कनक चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।

 शोभा यात्रा के सर्वे चौक पहुँचने पर कनक चौक क्रॉस रोड और बहल चौक से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा।

 शोभा यात्रा के करनपुर बाजार में पहुँचने पर सर्वे चौक से करनपुर बाजार की ओर कोई ट्रैफिक नही जायेगा और सभी डायवर्ट प्वांइटो से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।

*नोट-*
1- आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा।

2- अतः देहरादून की सभ्रान्त नागरिको/जनता से अपील है कि उक्त शोभा यात्रा के दृष्टिगत उक्त शोभा के मार्गो का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक व डायवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button