देहरादून: देर रात आशारोड़ी चेकपोस्ट पर पुलिस व सहारनपुर के गो तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। कई राउंड हुई फायरिंग में पुलिस का एक सिपाही गोली लगने से घायल हुआ वहीं दो बदमाशों के पैर में तीन गोलियां लगी हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएसपी ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया वहीं अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही का हालचाल जाना।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे आशारोड़ी पर सहारनपुर का गोकशी तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी। जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली जबकि दूसरे बदमाश एहसान के पैर में एक गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से स्कार्पियो वाहन, पिस्टल व तमंचे बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश है जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा है। दूसरे बदमाश शमीम पर 12 मुकदमे हैं व एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

More Stories
बिल्डर की गुंडागर्दी का डीएम ने लिया संज्ञान, गुंडा एक्ट में बुक, जिलाबदर की तैयारी
ऑपरेशन प्रहार: 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले, 50 से अधिक निरीक्षक/उप निरीक्षक इधर-उधर