अपराध

महिला को मिला नया जीवन, आभार जताने SSP दून के पास पहुंची महिला

देहरादून: 16 माह पहले सिर पर गोली लगने से बाल-बाल बची महिला स्वस्थ होने पर एसएसपी अजय सिंह आभार जताने के लिए खुद उनके कार्यालय पहुंची। महिला व उसके स्वजनों की ओर से पूरे प्रकरण में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर आभार जताया। एसएसपी ने महिला से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कड़ी कामना की।

13 जनवरी 2024 को थानो रोड पर बडासी पुल के नीचे पुलिस को एक घायल महिला बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान डाक्टरों ने घायल महिला के सर पर गोली लगे होने तथा उसकी स्थिती गंभीर होने की जानकारी दी गई थी। घटना में एसएसपी ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायल महिला की स्थिति के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने घायल महिला की फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया, जिस पर हरिद्वार निवासी महिला की बहन ने उसकी पहचान तान्या के रूप में की। घटना में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घायल महिला के पति को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा।

सोमवार को घायल महिला तान्या अपने परिजनों के साथ एसएसपी से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंची। भेंट के दौरान महिला व उनके परिजनों ने घटना में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के लिए एसएसपी का आभार प्रकट किया। इस दौरान एसएसपी ने महिला से उसके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा घटना में आरोपित के विरुद्ध पैरवी कर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button