अपराध

हरिद्वार में दारोगा को गोली मारने वाले हरियाणा के बदमाश ने दून में खुद को मारी गोली

देहरादून: हरिद्वार में हरियाणा के पुलिस दारोगा को दो गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले बदमाश सुनील कुमार ने देहरादून में अपने रिश्तेदार के घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को हरिद्वार में वारदात को अंजाम देने के बाद वह रविवार सुबह छह बजे देहरादून अपने रिश्तेदार के घर पर पहुंचा। आरोपी का पीछा करते हुए हरियाणा व दून पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी के लिए पहुंच गई। खुद को घिरता देख उसने अपने सिर पर तमंचे से गोली मार दी। आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार व हरियाणा पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

कई मुकदमों में फ़रार चल रहे सुनील कुमार ने भिवानी के एसपी सुमित कुमार को फोन पर धमकी दी थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच जींद की टीम उसकी तलाश में जुट गई। क्राइम ब्रांच जींद को सुनील के हरिद्वार में छिपे होने की खबर मिली तो एक टीम दारोगा सुरेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंच गई। शनिवार को हरिद्वार में उसका पुलिस से आमना-सामना होते ही सुनील बाहर की तरफ भागा। दारोगा सुरेंद्र प्रकाश उसके पीछे भागे। खींचातानी में दोनों नीचे गिर गए और बदमाश ने तुरंत पिस्टल निकालकर दारोगा सुरेंद्र प्रकाश पर गोली चला दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button