अपराध

ट्रेल और तिकड़ी की चल रही थी बाजी, ‘बादशाह’ को उठा ले गई पुलिस!!

देहरादून: त्यौहारी सीजन में अकसर जुआ व सट्टेबाजी का खेल जोरों पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपितों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

सेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को गोपनीय सूचना मिली कि भाऊवाला क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके से नौ लोगों को ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में विजय सिंह, मनीष पंवार, जसवीर, महेन्दर सिंह, सुनील सिंधवाल, प्रमोद कुमार, हिमांशू चौहान, संदीप कुमार व प्रदीप शमिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button