देहरादून: मसूरी देहरादून रोड पर आइटीबीपी गेट के पास एक उत्तराखंड रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो यात्रियों के मौत की सूचना है जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस सड़क से करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिरी। दुर्घटनाओ के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज की एक बस मसूरी से देहरादून आ रही थी। रास्ते में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 42 लोग सवार बताए जा रहे हैं। घायलों को मसूरी के सिविल अस्पताल, मैक्स अस्पताल और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ व सिविल पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली