देश विदेश

गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रेश, केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा था हेलिकॉप्टर, 07 की मौत

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा एक आर्यन एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के निकट क्रेश हो गया। इस हादसे में 02 साल के बच्चे सहित 07 कई मौत की सूचना है। चारधाम यात्रा में बीते कुछ ही दिनों में हेलीकॉप्टर क्रेश होने की यह दूसरे बड़ी घटना है।

रविवार सुबह करीब 5:30 बजे एक हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा था। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 07 लोग सवार थे। गौरीकुंड के निकट हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण यह हादसा हुआ है। NDRF व SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण:

– कैप्टन राजबीर सिंह चौहान – पायलट, निवासी जयपुर

– विक्रम रावत – बीकेटीसी, निवासी रासी, ऊखीमठ

– विनोद देवी – निवासी उत्तरप्रदेश, उम्र 66 वर्ष

– तृष्टि सिंह – निवासी उत्तरप्रदेश, उम्र 19 वर्ष

– राजकुमार सुरेश जायसवाल – निवासी गुजरात, उम्र 41 वर्ष

– श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र

– काशी – बालिका, उम्र 02 वर्ष, निवासी महाराष्ट्र

घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF व NDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। SDRF व NDRF  की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हेलीकॉप्टर हादसा होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्य मे जूटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button