देश विदेश

बड़ा हादसा:लद्दाख में सैन्यकर्मियों का वाहन नदी में गिरा, सात जवान शहीद, कई घायल, पीएम ने जताया दुख

एजेंसी। सैन्यकर्मियों को ले जा रहा एक वाहन शुक्रवार को लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। इस हादसे में सात सैनिक शहीद और 19 गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि थोइसे से करीब 25 किमी दूर एक स्थान पर सुबह करीब नौ बजे यह दुर्घटना हुई। परतापुर ट्रांजिट कैंप से 26 सैनिकों को लेकर एक वाहन हनीफ सब सेक्टर स्थित अग्रिम चौकी पर जा रहा था।

इस दौरान वाहन सड़क से करीब 50-60 फुट की गहराई में श्योक नदी में गिर गया। सभी घायल सैनिकों को हरियाणा के पंचकुला स्थित सेना के पश्चिमी कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुखद घटना के बाद थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से बात की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, लद्दाख में हमारे वीर जवानों ने जान गंवाई है। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button