खुलासा
जिस कंट्रोल रूम डायल 112 पर आप मदद के लिए संपर्क करना चाहते हैं वहां अभी फोन नहीं उठेगा, क्योंकि महिला सिपाही रील बनाने पर व्यस्त हैं

देहरादून: अगर आप मुसीबत में हैं और पुलिस कंट्रोल रूम (डायल 112) से मदद की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपको मदद नहीं मिलेगी। क्योंकि जिन्हें मदद करनी है वो रील बनाने में व्यस्त हैं। इमरजेंसी कॉल के बावजूद आपकी समस्या को सुना नहीं जाएगा। क्योंकि यहां कर्मचारी तो अपने में ही व्यस्त हैं। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम से वायरल हुआ एक वीडियो इस बात को बता रहा है।
पुलिस कंट्रोल रूम से महिला कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला कर्मचारी रील बना रही है। ड्यूटी के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल सुनने के बजाय कर्मचारी रील बना रही है। इतना ही नहीं महिलाएं ग्रुप में भी डांस कर रही हैं। यह वीडियो दीपावली के दिन का बताया जा रहा है, लेकिन सोमवार को यह तेजी से वायरल होने लगा। अब इस मामले में जांच शुरू हो गई है।




