अपराध

मौत का ख़ौफ़ दिखाकर तांत्रिक ने हड़प दी जमीन जायदाद, उत्तराखंड एसटीएफ के शिकंजे से खुद को नहीं बचा पाया

देहरादून: अगर आप भी तंत्र मंत्र विद्या में विश्वास रखते हैं और किसी तांत्रिक बाबा के संपर्क में हैं तो आपको भी सतर्क होने की जरूरत है। उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने एक ऐसे तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार किया है जिसने रुड़की के एक परिवार को मौत का ख़ौफ़ दिखाकर उनकी सारी जमीन जायदाद हड़प ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ने बताया कि वर्ष 2022 में थाना कोतवाली गंगनहर रुडकी जिला हरिद्वार में एक महिला से तांत्रिक सुलेमान बाबा द्वारा उसके परिवार में किसी परिजन की असमय मृत्यु का होने का भय दिखाकर महिला से 40 लाख रूपये की ठगी कर ली गयी थी। ई मामले के थाना गंगनहर में सुलेमान बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। था। तांत्रित सुलेमान बाबा तभी से लगातार फरार चल रहा था। तांत्रिक की  जिसकी गिरप्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से 15 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की गयी थी। बुधवार को एसटीएफ को तांत्रित सुलेमान बाबा के बारे में सूचना मिली कि सुलेमान बाबा आजाद अपार्टमेन्ट, मधुविहार दिल्ली में फ्लैट लेकर रह रहा है, जिस पर एसटीएफ की टीम ने दबिश देकर सुलेमान बाबा को आजाद अपार्टमेन्ट, मधुविहार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2022 में शिकायतकर्ता महिला के पति की मृत्यु कोरोना के कारण माह मई, 2022 में तथा देवर की मृत्यु भी जुलाई 2021 में हार्ट अटैक से हो गयी थी, जिस वजह से वह महिला काफी परेशान हो गयी थी। महिला ने माह अक्टूबर 2021 में टीवी देखते हुए एक इश्तहार से सुलेमान बाबा जी उर्फ असरद खान का मोबाईल नम्बर देखा और उससे बात की। तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके परिवार पर मौत का खतरा मडरा रहा है अभी और मौते होनी है, जिससे महिला काफी डर गयी और उसने इलाज के बहाने तांत्रिक सुलेमान बाबा को करीब 40 लाख रुपये दे दिये।

पूछताछ में पकड़े गये ईनामी अपराधी सुलेमान बाबा उर्फ अरशद उर्फ इंतजार उर्फ भूरा ने एसटीएफ टीम को पूछताछ में बताया है कि वह इस काम में विगत 15 सालों से लिप्त है उसके द्वारा पहले स्थानीय केवल नेटवर्क के जरिये “घरेलू परेशानियों, पारिवारिक कलह को झाड़–फूंक–तंत्र मंत्र से खत्म करने व वशीकरण आदि करने के लिए” अपने तंत्र-मत्र का विज्ञापन दिया जाता है और फिर उससे सम्पर्क करने वालों से भारी मात्रा में रूपये ऐंठ लिये जाते हैं। उसके विरूद्ध ऐसे ही 05 मामले पूर्व में दर्ज हुये है, जिसमें 04 मामले थाना मधुविहार दिल्ली और 01 मामला थाना लाजपतनगर दिल्ली में दर्ज हुआ है। पकड़ा गया तांत्रिक दिल्ली मधुविहार क्षेत्र में एक रिहायशी अपार्टमेन्ट में फ्लैट खरीदकर रह रहा था। तांत्रिक ने अपने कई नाम रखे हैं जिससे वो आसानी पकड़ में नहीं आता था।*

तांत्रिक को गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ०नि० विपिन बहुगुणा

2. हे०कां० देवेन्द्र मंमगाई

3. कां० रवि पन्त

4. कां० नितिन कुमार


तकनीकि सहयोग-हे०कां० प्रमोद ।
*थाना गंगनहर पुलिस-* उ०नि० आनन्द मेहरा विवेचक मुकदमा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button