देहरादून: देर रात थार चालक ने आराघर में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। तीनों को घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने थार चालक मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर निवासी 1 EC रोड, थाना डालनवाला को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रविवार तड़के समय करीब 3:45 पर आराघर टी जंक्शन पर पिकेट/चेकिंग ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी हे०कां० सुगनपाल, कां० सचिन तथा कां० कमला प्रसाद द्वारा आराघर टी जंक्शन में वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने पर चालक द्वारा तीनों पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून सिनर्जी अस्पताल पहुंचे और उपचाराधीन पुलिसकर्मियों का हाल जाना व सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सको से वार्ता की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कैंट तथा डालनवाला को उपचाराधीन पुलिसकर्मियों की उपचार हेतु हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए।

More Stories
प्रेम प्रसंग के चलते MCA के छात्र-छात्रा ने एक दूसरे को मारा चाकू
दरिंदगी: पत्नी व बेटे की हत्या कर पति हुआ फरार, ऐसे खुला राज
फंदे पर झूल रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, समय रहते बचाई जान