Uncategorizedअपराध

युवती से दुष्कर्म के बाद तनाव, CCTV फुटेज ने खोला राज, वीडियो आया सामने

देहरादून: रायपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। पहले मामला सामुहिक दुष्कर्म का सामने आ रहा था लेकिन सीसीटीवी फुटेज से क्लियर हुआ कि दुष्कर्म तीन युवकों ने नहीं एक ही युवक ने किया। दो युवकों की लोकेशन घटना के समय कहीं और जगह आई है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को एक युवती के साथ दुष्कर्म होने के संबंध में उसके परिजनों ने विलंब से सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल रायपुर में मुकदमा दर्ज किया।

वह वीडियो जिसमे 2 बजकर 34 पर युवक टाटा मैजिक में बैठते दिख रहे हैं।

घटना की प्राथमिक जांच में तथ्य प्रकाश में आए हैं कि पीड़ित युवती व आरोपी अभिषेक आपस में परिचित थे। अभिषेक जोकि रायपुर क्षेत्र में टाटा मैजिक चलाता है। गुरुवार करीब 12 बजे युवती व अभिषेक 4 नंबर चक्की पर आए। अभिषेक युवती को अपने टाटा मैजिक वाहन से किद्दुवाला क्षेत्र में ले गया जहां उसके साथ गलत काम किया। रायपुर क्षेत्र में युवती के परिजन जो युवती की तलाश कर रहे थे आरोपी व उसके साथी जोकि मैजिक में आगे बैठे थे व युवती पीछे बैठी थी, के मिलने पर सबको थाने लाया गया। युवती की तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के परिजनों द्वारा थाने पर अभिषेक व उनके दो साथियों के विरुद्ध तहरीर दी गयी, जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालिक घटना के संबंध में आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज मोबाइल लोकेशन निकाली गई। पुलिस ने घटना स्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों, आरोपी व उसके साथियों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन का अवलोकन करने पर आरोपी पीड़ित युवती को टाटा मैजिक वाहन से अकेले ले जाता हुआ दिखाई दिया। वहीं घटना के समय अभिषेक के दोनों साथियों की किसी अन्य स्थान पर होने की पुलिस को प्राथमिक साक्ष प्राप्त हुए। साथ ही उन दोनों के मोबाइल नंबर की लोकेशन भी घटनास्थल से भिन्न सीसीटीवी में दिख रहे स्थानों पर पाई गई है
पुलिस की ओर से घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी साक्ष्य का परीक्षण किया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है।

कुछ व्यक्तियों की ओर से घटना को सोशल मीडिया के माध्यम गलत तथ्यों के आधार पर प्रसारित करते हुए सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि पुलिस घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलित की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button