अपराध

दुखद घटना : छोटी बहन के साथ खेलते समय मासूम के गले में फंसा कुत्ते का पट्टा, दम घुटने से हुई मौत, घटना के समय घर पर अकेले थे दोनों बच्चे, पड़ोसियों ने आकर फंदे से उतारा

देहरादून: देहरादून में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां घर में छोटी बहन के साथ खेल रहे 12 साल के मासूम की गले में कुत्ते के पट्टे का फंदा लगने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर पटेलनगर कोतवाली सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि मेहूंवाला निवासी कुलदीप के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा कार्तिक 12 और बेटी दस साल की है। कुलदीप आटो चलाने का काम करता है जोकि गुरुवार को काम पर चला गया। वहीं उसकी पत्नी बाजार चली गई। घर पर दो भाई-बहन अकेले थे। दोनों घर में कुत्ते को बांधने के पट्टे से खेल रहे थे। कार्तिक कुत्ते का पट्टा अपने गले में डालकर अपनी बहन काे डरा रहा था।

खेलते समय अचानक कार्तिक ने पट्टा बेडरूम के दरवाजे के ऊपर फेंका। पट्टे का एक हिस्सा दरवाजे के दूसरी ओर कुंडे में अटक गया। वहीं दूसरा छोर का हिस्सा कार्तिक के गले में फंसा और वह फंदे पर झूल गया। छोटी बहन ने फंदा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। बच्ची ने पड़ोस के लोगों को बुलाया, जोकि मौके पर पहुंचे और बच्चे को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button