अपराध

प्रदर्शनकारियों ने देहरादून की पुलिस लाइन को घेरा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा

देहरादून: पुलिस लाइन रेसकोर्स में परेड के दौरान बलवा माक ड्रिल की गई। इस दौरान जनपद के सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन और ट्रेनिंग के सभी फोर्स ने लिया ड्रिल में प्रतिभाग किया। ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड, घुड़सवार पुलिस, आंसू गैस टीम, लाठी पार्टी व फायरिंग पार्टी ने किया अभ्यास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन को घेरा, जहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा। माक ड्रिल एसएसपी की देखरेख में की गई।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रति सप्ताह शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाता है। आज परेड के दौरान फोर्स की क्षमता को परखने के लिए माकड्रिल करवाई गई। उन्होंने बताया कि समय-समय पर माकड्रिल करवाने से फोर्स अलर्ट रहती है और किसी भी घटना पर नियंत्रण पाने में सक्षम रहती है। इस दौरान एसपी सिटी प्रमोद कुमार, सीओ भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button