Uncategorizedसड़क हादसा

Accident: पंजाब के रोपड़ जिले के पर्यटकों से भरी बस पलटी, 25 यात्री घायल, सात की हालत गंभीर,  SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान, बस में सवार थे 42 पर्यटक

हल्द्वानी : पंजाब से चंपावत घूमने के लिए पर्यटकों की बस धौन के पास चंपावत में पलट गई। हादसे में 18 पर्यटक घायल हुए हैं, जिसमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। 11 पर्यटकों की हालत सामान्य है, जिनका चंपावत चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। 17 यात्रियों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद रैन बसेरा चंपावत में ठहराया गया है।

18 जून की देर रात पुलिस लाइन चंपावत की ओर से SDRF को सूचना दी गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग (धौन के पास) तहसील, चम्पावत में एक बस पलट गई है। सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। बस संख्या PB03BL6238 श्री रीठा साहेब गुरुद्वारे से पंजाब की ओर जा रही थी, कि अचानक धौन के पास पलट गई।

घायलों का विवरण:-

1. निक्षतर सिंह उम्र 67 वर्ष निवासी जिला रोपड/ रूपनगर, पंजाब

2. सुरेन्द्र कौर, उम्र 69 वर्ष

3. कुलदीप कौर उम्र 70 वर्ष

4. हरवंश कौर उम्र 70 वर्ष

5. हरमेस कौर उम्र 40 वर्ष

6. नवदीप उम्र 11 वर्ष

7. नवजोत कौर 12 वर्ष

8. दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष

9. दलप्रीत सिंह, उम्र 13 वर्ष

10. बन्ना सिंह, उम्र 65 वर्ष

11. विमला देवी उम्र 65 वर्ष

12. शकुन्ताला देवी उम्र 64 वर्ष

13. रशपाल कौर उम्र 46 वर्ष

14. हरबीर सिंह उम्र 72 वर्ष

15. कमलेश कौर 65 वर्ष

16. मनजीत सिंह उम्र 35 वर्ष

17. बलराम सिंह उम्र 28 वर्ष

18. निश्तर उम्र 55 वर्ष

(18 सामान्य घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय चम्पावत में चल रहा है।)

रेफर किये गये घायलों का विवरण :-

1. सुश्री लवप्रीत कौर, उम्र 15 वर्ष

2. सुश्री मनजीत कौर, उम्र 65 वर्ष

3. श्री गुरुदेव उम्र 70 वर्ष

4. सुश्री कमलेश कौर उम्र 65 वर्ष

5. सुश्री शरणप्रित कौर, उम्र 5 माह

6. सुश्री कुलवंत कौर उम्र 53 वर्ष

7. अगमजोत सिंह उम्र 11 वर्ष

(इन 07 गम्भीर घायलों को 108 के माध्यम से उपचार हेतु STH हल्द्वानी रवाना किया गया।)

 17 यात्रियों को जिला चिकित्सालया में प्राथमिक उपचार के उपरान्त रैन बसेरा चम्पावत में ठहराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button