
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर देवभूमि उत्तराखंड में अपनी पहचान छुपाकर लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड करने वालों के विरूद्ध ‘आपरेशन कालनेमि’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को गोपनीय माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर सेलाकुई थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इफराज अहमद लोलू निवासी अनंतनाग जम्मू वर्तमान डीबीएस कालेज सेलाकुई देहरादून जोकि अपनी पहचान व धर्म छिपाकर स्वयं को बहुत अमीर बताते हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा रहा था।
सेलाकुई थाना पुलिस ने आपेरशन कालनेमि के तहत उसे हिरासत में लिया था, जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छोड़ा गया था।छूटने के बाद आरोपी के दोबारा इसी काम में संलिप्त होने की जानकारी मिली। बहरूपिया इफराज अहमद की पत्नी नाजरीन निवासी शेरपुर थाना सहसपुर देहरादून ने ही इफराज के विरुद्ध तहरीर दी। उन्होंने बताया कि इफराज अपना धर्म छिपाकर राज आहूजा के नाम से हिंदू युवतियों को अपनी पहचान बताने तथा खुद को दिल्ली का निवासी बताते हुए अपनी अमीरी का झूठा झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा रहा है।
तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सेलाकुई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ऐसी कई युवतियों की पहचान कर ली है, जिन्हें आरोपी ने प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाया था। वह खुद को कभी प्रोफेसर तो कभी बड़ा व्यापारी बताता था।




