खुलासा

शराब पीने में उत्तराखंड नंबर वन तो हिमाचल प्रदेश का दूसरा स्थान, महिलाओं की संख्या मात्र 0.1 फीसदी

हल्द्वानी: उत्तर भारत में उत्तराखंड के पुरुष सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। राहत की बात यह है कि राज्य में ऐसी महिलाओं की संख्या मात्र 0.1 फीसदी है। महिलाओं के इस शौक के मामले में उत्तर भारत में लद्दाख सबसे आगे है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में शराब पीने को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार शराब के सेवन को लेकर 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं पर देशभर में सर्वे किया गया। 

सर्वे के मुताबिक, देशभर में 22.4 प्रतिशत पुरुष और 0.7 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। उत्तर भारत के नौ राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेशों की रिपोर्ट अलग से प्रदर्शित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में 32.1 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। यह उत्तर भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा दर है। दूसरे नंबर पर भी पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश है, जहां 31.9 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। 27.9 प्रतिशत के साथ दिल्ली तीसरे नंबर है।

उत्तर भारत में सबसे कम जम्मू एवं कश्मीर में 10.5 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते हैं। महिलाओं के सर्वे में शराब के सेवन में उत्तर भारत में लद्दाख सबसे आगे है। वहां करीब 3.6 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। दूसरे नंबर दिल्ली है जहां 1.4 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। हिमाचल में 0.4, जम्मू कश्मीर में 0.2 और चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तराखंड में 0.1 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button