अपराध

फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं को ठग रहा था दून के नामी यूनिवर्सिटी का छात्र, STF ने दबोचा

देहरादून: फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगी करने वाले इंजीनियरिंग के छात्र को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स में गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बंगाल, चंडीगढ़ व दिल्ली सहित अन्य राज्यों से एक ही तरह की ठगी की 30 से अधिक शिकायतें मिली।

जांच में सामने आया कि नन्दा की चौकी प्रेमनगर क्षेत्र से एक साइबर ठग फर्जी वेबसाइट न्यूट्रिनो लैब के जरिए देश भर में युवाओं से धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। शिकायतों का संज्ञान लेकर एसटीएफ की एक टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि ठगी करने वाला आरोपी प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक नामी शिक्षण संस्थान में इंजीनियरिंग का छात्र है। इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट व उप निरीक्षक विपिन बहुगुणा की देखरेख में एक टीम गठित की गई। टीम ने गुरुवार रात को कृपाल शर्मा निवासी सिलीगुड़ी बंगाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि उसने कई युवाओं से साइबर ठगी की है।

ऐसे करता था ठगी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वेबसाइट के लिंकडेन एकाउन्ट नम्बर पर बेरोजगार युवक-युवतियों से सम्पर्क कर उनको अपनी कम्पनी में ऑनलाइन जॉब का लालच देते हुए उन्हे बताया जाता था कि उन्हे विभिन्न विषयो जैसे भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान तथा अन्य विषयों पर प्रश्न उपलब्ध कराये जाएंगे। सही उत्तर की विडियो बनाकर उन्हे वेबसाईट पर अपलोड करनी है जिसका उन्हे भुगतान किया जाएगा। प्रश्नपत्र हल करने के लिए उन्हें फर्जी वेबसाईट न्यूट्रिनो.इन  से पैनटैब क्रय करना है तथा उन प्रश्नों का उत्तर हल करके उसकी विडियो बनानी है और उसे भेज देना है। यह भी बताया जाता है कि यदि वे सलेक्ट नहीं हुये तो उन्हें उनका पैसा रिफन्ड कर दिया जायेगा। जब पीड़ितों द्वारा पैसे रिफन्ड के लिये सम्पर्क किया जाता तो उनको टाईम ओवर बताकर पैसा नहीं देता या उन्हे ब्लाक कर देता था।

*गिरप्तार करने वाली टीम*
1. निरीक्षक नन्दकिषोर भट्ट
2. उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा।
3. अपर उ०नि० देवेन्द्र भारती
4. हे०कां० देवेन्द्र मंमगाई
5. हे०कां० प्रमोद कुमार
6. हंे0कां0 संदेष यादव
7. हे०का० रवि पंत
8. कां० दीपक चन्दोला
9. कां0 कादर खान
10. कां0 षैलेष भट्ट
11. कां0 अंकित
12. कां0 सौरभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button