अपराध
कोटद्वार पुलिस ने पकड़ी 45 पेटी शराब, कांडाखाल के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी, एक गिरफ्तार

कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने 45 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मटिलायी काण्डाखाल के पास एक पिकअप को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान वाहन से 45 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस अब यह पता कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहाँ ले जाई जानी थी।




