जिला प्रशासन

SSP ने बताया आखिर क्यों वापिस लिए अधिकारियों के गनर

देहरादून: अधिकारियों के गनर वापिस लेने को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है।बताया कि 18 फरवरी से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र व बड़ी संख्या में गुररिल्ला प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों के जुलूस व घेराव प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस विभाग ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा में कटौती की है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनो की ओर से जलूसों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, हरिद्वार में आगामी शिवरात्रि के स्नान के अवसर पर लाखों की संख्या में लोगों के पवित्र घाटों में स्नान के लिए आने के चलते हरिद्वार से विधानसभा सत्र के लिए पुलिस बल उपलब्ध न होने तथा विधानसभा सत्र व अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों के दौरान न्यायालय में मुलजिम ड्यूटी के लिए पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए इस दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति को सृदृढ बनाए रखने के लिए एसएसपी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सीओ कार्यालय, अभियोजन कार्यालय से अधिकांश पुलिस बल को उक्त ड्युटियों में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से नियुक्त पुलिस गार्दो व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा में नियुक्त पुलिसकर्मियों की संख्या में कटौती करते हुए उक्त पुलिस बल को इन सभी ड्युटियों में नियुक्त करने के लिए रिजर्व में किया गया है, जो कानूनी व्यवस्था को सृदृढ बनाए रखने की दृष्टि से आवश्यक है ।
पूर्व में भी समय-समय पर विषम परिस्थितियों में चुनावों व अन्य कानून व्यवस्था की स्थिति के दौरान गार्दो व अन्य सुरक्षा ड्युटियों में अनुमन्यता के अनुसार कटौती कर पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button