देहरादून: कूड़ा उठान की रियालटी चेक करने जिलाधिकारी सविन बंसल ने कई गार्बेज पॉइंट व वर्कशॉप पर अधिकारियों के साथ तड़के 06 बजे छापा मारा। इस दौरान 32 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हो पाए थे, जिस पर डीएम काफी नाराज हुए और उन्होंने कंपनी पर लाखों का जुर्माना लगाया।

शुक्रवार तड़के 05 बजे डीएम ने अपर नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त को फ़ोन किया कि आज सुबह की चाय निरीक्षण पॉइंट पर होगी। आनन फानन में दौड़े अधिकारी और सीधे सर्वे चौक पहुंच गए। यहां से सभी अधिकारी सुबह 06 बजे गार्बेज प्वाइंट एवं वर्कशॉप पर पंहुचे। कंपनी को कार्य प्रणाली से डीएम बेहद नाराज हुए और लाखों का जुर्माना लगाया। डीएम ने कंपनी को अपने प्रदर्शन में सुधार की समीक्षा का अंतिम अवसर दिया। चेतावनी दी कि यदि काम मे सुधार नहीं किया तो वापिस लिया जाएगा सारा काम।

More Stories
भारी बारिश के अलर्ट के बीच देहरादून में 18 अगस्त को स्कूलों में अवकाश
जिला अस्पताल (कोरोनेशन) के घटते राजस्व की होगी जांच, डीएम ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
अवैध रूप से बनाई मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण