अपराध

पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 14 सितंबर को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को जनहित एवं रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देहरादून में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार का तबादला करते हुए उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2, देहरादून बनाया गया है। इससे देहरादून पुलिस की ग्रामीण व्यवस्था में उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है।

आदेश के अनुसार उत्तम सिंह नेगी, जो वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर थे, को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शेखर चंद्र सुयाल का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून के पद पर किया गया है।

इसके अलावा हरवंश सिंह को अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल भेजा गया है। मनोज कत्याल को हल्द्वानी से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अनुशा बडोला को एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर बनाया गया है।

अमित कुमार का स्थानांतरण नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर किया गया है। वहीं राजेश कुमार भट्ट, जो पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल के पद पर थे, को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के उपसेनानायक पद से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल बनाया गया है। अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button