कोटद्वार: पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड स्थित सलड़ी गांव का लाल आकाश भंडारी पंजाब के फिरोजपुर जिले में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। घटना की पूरी जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि करंट लगने से यह हादसा हुआ है।
आकाश भंडारी गढ़वाल राइफल 21 फिरोजपुर पंजाब में तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर यमकेश्वर लाया जा रहा हैं। उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ गौरी घाट गंगा भोगपुर यमकेश्वर में किया जाएगा। जवान की शहादत से यमकेश्वर ब्लाक में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मां सुमति देवी दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती है। उनके पेट में ट्यूमर की शिकायत है।

More Stories
03 दिन का वीकेंड, यातायात प्लान जारी, रुट प्लान देखकर ही घर से निकलें
धामी के जन्मदिन पर जीवन बचाने की पहल, यूपीसीएल लगाएगा रक्तदान शिविर
सड़क किनारे पत्थर बना ‘रक्षक’, तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई थी बस