देहरादून: योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को देहरादून में रन फॉर योगा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री के साथ देहरादून की जनता दौड़ी। घंटाघर से शुरू हुए रन फोर योगा का समापन दिलाराम चौक से वापस दून अस्पताल की तरफ आते हुए एमकेपी इंटर कॉलेज में हुआ। जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति और दिनचर्या है। पीएम मोदी ने संसार मे योग को पहचान दिलाई। योग का उत्थान हुआ है। योग से शरीर व विचार स्वस्थ होते है। रन फ़ॉर योगा का आयोजन घंटाघर से एमकेपी तक किया गया।सीएम ने आमजन से अपील की कि योग दिवस पर एक घंटा अपने लिए निकाले। ऐसा न हो कि आज के बाद भूल जाए।
उन्होंने कहा कि देहरादून को आदर्श शहर बनाया जाएगा। 2025 में उत्तराखंड श्रेष्ठ राज्य बनेगा। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, विनोद चमोली, सचिव डा. पंकज पांडेय, डीजीपी अशोक कुमार, निदेशक आयुर्वेद अरुण त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 32 विभागों के अधिकारी कर्मचारियों समेत एनसीसी के कैडेट्स ने भी भाग लिया।

More Stories
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई
धामी सरकार का जबरदस्त एक्शन, 03 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया