कोटद्वार : कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र में शनिवार को बारिश आफत बनकर बरसी। पेड़ के ऊपर बिजली गिरने से नल से पानी भर रही एक किशोरी की मौत हो गई। घटना में पति-पत्नी भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
काशीरामपुर तल्ला में बारिश के दौरान बिजनौर की रहने वाली सुहानी उम्र 11 वर्ष काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आई थी।
शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर के बाहर लगे नल में पानी भरने गई थी। उसके साथ उसकी बुआ सोनम व फूफा सोनू भी नल से पानी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक नल के समीप खड़े पेड़ पर आसमानी बिजली गिर गई। तभी नल के समीप खड़े तीनों बेहोश हो गए। तीनों को बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने सुहानी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू व सोनम उपचाराधीन हैं।

More Stories
देहरादून में आज भी स्कूलों में अवकाश, भारी बारिश के अलर्ट पर प्रशासन का फैसला
भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी वर्षा के अलर्ट के मद्देनजर 19 अगस्त को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद