दिल्ली : देश की 80 फीसदी आबादी इस समय भीषण गर्मी से झुलस रही है। आने वाले समय में गर्मी और परेशानी बढ़ाएगी। मई में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही 10 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और झारखंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, भारत गर्मी के भीषण दौर से गुजर रहा है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा व ओडिशा के कुछ हिस्सों में तो तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। देश के बड़े हिस्से में अगले पांच दिनों तक लू का प्रकोप रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि मई के पहले सप्ताह तक हालात गंभीर बने रहने की आशंका है। हालांकि, इसके बाद दूसरे सप्ताह से बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिल सकती है।

More Stories
देहरादून में आज भी स्कूलों में अवकाश, भारी बारिश के अलर्ट पर प्रशासन का फैसला
भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी वर्षा के अलर्ट के मद्देनजर 19 अगस्त को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद