अपराध

विधायक से पंगा लेना पड़ा भारी, मोरी उत्तरकाशी के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल से पंगा लेना दो युवकों को भारी पड़ गया है। विवाद में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा विधायक के निजी सचिव की ओर से से दर्ज किया गया है। इस मामले में युवकों की ओर से भी विधायक के खिलाफ तहरीर दी गई है, इस मामले में अभी चल रही है।

नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना 25 अगस्त को विधायक हास्टल स्थित पुराेला के विधायक दुर्गेश्वर लाल के आवास का है। विधायक के निजी सचिव उमेंद्र आस्टा ने दी कि घटना के दिन शाम करीब चार बजे विधायक दुर्गेश्वर लाल कक्ष संख्या छह में बैठे हुए थे। वहां मोरी उत्तरकाशी निवासी कुलदीप पंवार और अतुल पंवार नाम के दो युवक घुस गए। आरोप है कि दोनों ने पीएमजीएसवाई के टेंडर दिलाने का दबाव बनाया। विधायक ने नियमानुसार टेंडर आवंटन की बात कही।

आरोप है कि तब दोनों ने गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस को फोन किया तो दोनों वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं कुलदीप पंवार व अतुल पंवार की शिकायत पर भी जांच की जा रही है। भारतीय न्याय संहिता के प्रविधानों के तहत जो साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button