धर्म संस्कृति

दीपावली पर एक और छुट्टी, शासन ने किया आदेश जारी

देहरादून: सरकारी कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने दीपावली पर एक और छुट्टी घोषित कर दी है। अब 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया है। सरकार की ओर से पहले दीपावली को लेकर 1 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद दीपावली को लेकर सस्पेंस हुआ तो शासन ने 01 नवंबर की जगह 31 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित कर दिया।

कर्मचारियों ने विरोध जताया कि कई लोग छुट्टी मनाने के लिए गांव गए हैं ऐसे में वह 01 नवंबर को कैसे ड्यूटी ज्वाइन कर सकेंगे। सरकार के कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए अब 31 अक्टूबर के साथ-साथ 01 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button