अपराध

दून पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा, चुनाव के लिए की जा रही थी 150 पेटी शराब की तस्करी

देहरादून: चुनाव से ठीक पहले दून पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने 150 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शराब चुनाव के लिए लाई जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह व उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान चंचल डेरी तिराहे से पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली तो वाहन में 150 पेटी शराब बरामद करते हुए आरोपी संदीप कुमार संदीप निवासी सरस्वती विहार थाना नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में शराब तस्कर ने बताया कि प्रदीप नाम के व्यक्ति ने उसे शराब हर्रावाला शराब के ठेके से दी थी, जिसे प्रदीप ने चकराता रोड पर कनॉट प्लेस के पास छोड़ने के लिए कहा था। कनॉट प्लेस में प्रदीप का कोई आदमी आकर उससे शराब की डिलीवरी लेने वाला था।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

थानाध्यक्ष मोहन सिंह

चौकी इंचार्ज बाइपास दीपक द्विवेदी

हेड कांस्टेबल विद्या सागरकांस्टेबल विवेक राठी

कांस्टेबल प्रमोद बुटोला

कांस्टेबल धर्मवीर

कांस्टेबल सागर राई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button