एक्सक्लूसिव न्यूज़

Breaking News: भाजपा अध्यक्ष पद से मदन कौशिक की विदाई, महेंद्र भट्ट बने पार्टी ने नए अध्यक्ष, कुछ दिन से चल रही थी अटकलें

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष बदलने की चल रही अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा नेता महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है।

इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं। पार्टी सूत्रों की माने तो मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button