एक्सक्लूसिव न्यूज़

Big Breaking : आईपीएस अभिनव कुमार होंगे कार्यवाहक डीजीपी, 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं डीजीपी अशोक कुमार

देहरादून: अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार उत्तराखंड पुलिस के नए डीजीपी होंगे। फिलहाल उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। बुधवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से आदेश जारी किया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार 30 नवंबर को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में 1996 बैच के आइपीएस अभिनव कुमार को एक दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के पद का अतिरिक्त पदभार प्रदान किया गया है।

आईपीएस अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस ऑफिसर है। एसएसपी हरिद्वार, एसएसपी देहरादून, आईजी गढ़वाल, आईजी बीएसएफ जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अभिनव कुमार ने बखूबी निभाई हैं। अभिनव कुमार कई साल तक जम्मू और कश्मीर में डेपुटेशन पर रहे हैं। अनुच्छेद 370 के हटने के समय भी अभिनव कुमार जम्मू-कश्मीर में ही थे। अभिनव कुमार तेज तर्रार पुलिस अधिकारी में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button