अपराध

थूक जेहाद नहीं होगा बर्दाश्त, सीएम का निर्देश मिलते ही पुलिस ने कसी कमर, SSP के नेतृत्व में चला व्यापक अभियान

देहरादून: प्रदेश में खाद्य पदार्थों में लगातार थूकने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश पर एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी होटल/ढाबों/फूड स्टालों पर पेय एवं खाद्य पदार्थाें को बेचने वाले सभी प्रतिष्ठान स्वामियों के प्रतिष्ठानो/होटल/ढाबों/फूड स्टालों में पेय एवं खाद्य पदार्थ के मिलावट की जांच व जानकारी करते हुए वहां सफाई व्यवस्था, हाइजीन की जांच करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से भोजन बनाने वाली जगहो पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की यथास्थिती को जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल/ढाबों/फूड स्टालों/फूड वैनो एंव सार्वजनिक स्थानों पर ठेली आदी लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में गहनता से चैकिंग करते हुए वहां कार्य करने वाले सभी कर्मियों का सत्यापन करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के सम्बन्ध में आदेश निर्गत किये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों तथा गौरा चीता यूनिट द्वारा होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटो में व्यापक सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटो के किचन एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ-सफाई एवं हाइजीन का विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया गया।

साथ ही जिन प्रतिष्ठानों में उच्च कोटी की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था पाई उन्हें प्रोत्साहित किये जाने हेतु पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य प्रतिष्ठान स्वामियों को भी साफ-सफाई रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों को लगाये जाने की महत्वता के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खुद पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में अभियान में शामिल रहे।

रिकार्डतोड़ प्रतिष्ठानों की चेकिंग की

पूरे जनपद में चलाए गए अभियान के दौरान 1047 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया। इस दौरान 135 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। व 127 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया जिनके सत्यापन की कार्रवाई थाने में की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button