अपराध

ऋषिकेश में मामूली विवाद में हाथपाई, एक दूसरे के कपड़े फाड़े, महिला को घूसे मारे

देहरादून: ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मामूली बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब एक दंपति और एक अनजान व्यक्ति के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और पुरुष के बीच जमकर लात-घूसे चलते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, तपोवन मार्ग पर किसी बात को लेकर दो पुरुषों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बहस बढ़ती देख दंपति में शामिल महिला अपने पति के समर्थन में आगे आई और दूसरे व्यक्ति से भिड़ गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की तपोवन पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया गया। इसके बाद सभी को पुलिस चौकी लाया गया, जहां दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, विवाद में शामिल सभी लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। तीर्थनगरी ऋषिकेश, जो अपनी शांति और आध्यात्मिक वातावरण के लिए जानी जाती है, वहां इस तरह की अमर्यादित घटनाएं लोगों को चिंतित कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button