खुशी का पल: गुरुवार को बाहर आ सकते हैं सुरंग में फंसे 41 श्रमिक, ग्रीन कॉरिडोर से पहुँचाया जाएगा अस्पताल, चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे

उत्तरकाशी। आखिर जिस पल का इंतजार था वह जल्द ही आने वाला है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो गुरुवार को सभी श्रमिक सुरंग सकुशल बाहर आ जाएंगे। सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के लिए बनाई जारी एस्केप टनल श्रमिकों तक पहुंचने वाली है ।
श्रमिकों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाने के लिए 25 एंबुलेंस पहुंच चुकी है। 20 एम्बुलेंस देहरादून से उत्तरकाशी के लिए शाम करीब 4:00 बजे रवाना हुई जो उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचने वाली है। रेस्क्यू करने के बाद फिर उन्हें 41 एंबुलेंस के जरिए स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाए जाएगा। इस दौरान सिलक्यारा से लेकर चिन्यालीसौड़ तक ग्रीन कॉरिडोर रहेगा।
बताया जा रहा है कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान निरंतर चल रहा है। औगर मशीन के जरिए 53 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी है अब करीब 4 मीटर की ड्रिलिंग और होनी है।



