अपराध

खाकी पर लगाया दाग: उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल को 5000 रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, शिकायतकर्ता को चौकी बुलाकर हवालात में कर दिया बंद

हरिद्वार : वर्दी की धौंस दिखाकर चौकी के मुंशी ने लड़ाई झगड़े के एक मामले में एक पक्ष के दो व्यक्तियों को चौकी बुलाया और उनके जेब से पर्स निकालकर उसमें से पांच हजार रुपये निकाल दिए। वह यहीं नहीं रुका उसने उन व्यक्तियों को हवालात में भी डाल दिया। अन्य व्यक्तियों की जमानत करवाने के लिए प्रति व्यक्ति से 1000-1000 रुपये रिश्वत की मांग की। रविवार को विजिलेंस की टीम ने आरोपी सिपाही को ट्रेप करते हुए रिश्वत की रकम सहित गिरफ्तार कर लिया है।

हरिद्वार के जगजीतपुर थाना कनखल निवासी राजू ने 26 अक्टूबर को विजिलेंस से शिकायत की कि उसके परिजनों के खिलाफ 27 मई को तुषार निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर थाना कनखल ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में क्रास (दोनों पक्षों के खिलाफ) मुकदमा दर्ज हुआ था। 25 अक्टूबर को पुलिस चौकी जगजीतपुर में तैनात मुंशी सिपाही पप्पू कश्यप ने फोन करके उन्हें तत्काल चौकी आने को कहा। ऐसे में वह सुबह 11 बजे अपने भाई नीना उर्फ अरविंद को साथ लेकर चौकी पहुंचा। पप्पू कश्यप ने वर्दी की धौंस जमाते हुए उन्हें जेल भेजने की धमकी दी और राजू की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 5160 रुपये थे और उन्हें हवालात में डाल दिया।

शाम को दोनों भाइयों को हवालात से बाहर निकाला और 5000 रुपये खुद रखते हुए केवली 160 रुपये लौटाए। सिपाही ने कहा कि उसने यह रकम इंचार्ज को दी है। मुकदमे में बाकी पांच व्यक्तियों को चौकी बुलवाकर उन्हें 5000 हजार रुपये जमानत करवाने के लिए लाने को कहा। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने ट्रेप लगाते हुए आरोपी सिपाही को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रविवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button