October 18, 2024

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में 22 व 23 फरवरी को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में…

देहरादून: पत्नी से फोन पर हुए झगड़े में एक सरफिरे ने 13 जगहों पर दुकानों, बाइक व रेहड़ियों को आग लगा दी। पुलिस ने शहर के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद उसे आइएसबीटी से गिरफ्तार किया गया। ब्राह्मणवाला मेहबूब कालोनी का रहने वाला इरफान का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इरफान नशे के कैप्सूल खाने का आदि है। ऐसे में उसकी पत्नी एक साल पहले अपने तीन बच्चों के साथ मेरठ चली गई। आरोपी ने शनिवार रात को अपनी पत्नी के साथ फोन पर बात की और कहा कि वह उसे लेने के लिए मेरठ आ रहा है।फोन पर हुई बातचीत के बाद इरफान रात करीब 10 बजे बैग उठाकर मेरठ जाने के लिए रेलवे स्टेशन के लिए निकला। रास्ते में उसकी एक बार फिर पत्नी से बात हुई। इस दौरान उसकी पत्नी ने देहरादून आने के लिए मना कर दिया। पत्नी के देहरादून न आने से गुस्साए इरफान ने सबसे पहले नगर निगम स्थित तीन बाइक व एक लोडर को आग लगाई। इसके बाद आगे जाकर सेंट थाॅमस स्कूल के पास खड़ी एक बाइक को आग लगाई, फिर दून अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक को जलाया और इसके बाद पटेल रोड़ बुद्धा चौक पर बाइक को आग के हवाले किया।सरफिरा यहीं नहीं रुका वापसी के समय भी उसने ब्राह्मणवाला में एक साेफे की दुकान व बाइकों को आग लगाई। इसके बाद क्लेमेनटाउन में एक दुकान को आग…

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से किसी व्यक्ति ने इंटरनेट…

देहरादून: बालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के जवानों के साथ बालीबाल पर हाथ आजमाए। अक्षय कुमार इन दिनों साउथ की फिल्म रत्सासन की रीमेक के लिए उत्तराखंड में हैं।वह मसूरी की हसीन वादियों में शूटिंग कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने आइटीबीपी सीमाद्वार स्थित…

देहरादून: 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के आंकड़े निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिए हैं। इस बार पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल सीट पर 45.33 फीसदी सबसे कम मतदान हुआ जबकि हरिद्वार ग्रामीण में सर्वाधिक 81.94 सर्वाधिक मतदान हुआ। जिलों की ओवरआल बात करें तो हरिद्वार जिले में सर्वाधिक 74‌.77 फीसदी मतदान हुआ है वहीं अल्मोड़ा जिले में सबसे कम 53‌.71 फीसदी मतदान हुआ। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार…

देहरादून: विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही शासन ने कोविड-19 को लेकर लगाई बंदिशे भी हटा दी हैं। बुधवार को मुख्य सचिव ने नई एसओपी जारी की है। एसओपी के तहत जिम, शापिंग माल, सिनेमा हाल, स्पा, सैलून, थिएटर आदि अपनी क्षमता के साथ खुलेंगे। वहीं राजनीतिक सभाओं और रैलियों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध रहेगा। खेल, स्टेडियम व खेल के मैदान प्रशिक्षण के लिए खुलेंगे। होटल, ढाबे व रेस्तरां अपनी क्षमता के साथ संचालन करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र एक मार्च से खुलेंगे।

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने के लिए युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के 221 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 65, उप निरीक्षक अभिसूचना (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) 43, गुल्मनायक (पुरुष), पीएसी व आईआरबी के 89 रिक्त पदों और अग्निशमन ‌द्वितीय अधिकारी 24 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की है। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व अभिसूचना पदों पर आयु सीमा 21 से 28 वर्ष होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

देहरादून: मतदान संपन्न होने के बाद भी भाजपा व कांग्रेस पार्टी की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर भाजपा में भीतरीघात पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है। वहीं मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान में पार्टी में खलबली मचा दी है। ऐसे में दोनों पार्टियों के आला नेता असहज की स्थिति में हैं। 15 फरवरी को हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता का एक वीडियो…

देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इंटरनेट मीडिया पर हर समय चर्चा में रहते हैं। 14 फरवरी को संपन्न हुए मतदान के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज एक बहुत कठिन चुनाव अभियान के बाद सुबह जब नींद खुली…