अपराध

हादसा: दो मंजिला मकान गिरने से सात लोग मलबे में दबे, दो की मौत जबकि पांच लोग हुए घायल, बचाव कार्य जारी

गढ़वाल: चमोली जिले के जोशीमठ में एक मकान टूटने से मलबे में सात लोग दब गए। एसडीआरएफ ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल कमी भर्ती करवाया गया है।

विगत देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया कि हेलंग में चल रहे क्रशर प्लांट के पास दो मंजिला भवन ढह गया, जिसमें कुछ लोगों के दबने की सूचना है। उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा, एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। 

एसडीआरएफ द्वारा विषम परिस्थितियों में रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कंक्रीट की छतों को काटकर तीन लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button