ऋषिकेश: बारिश के कारण पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के समीप रविवार को हुए भूस्खलन में दबे हरियाणा के परिवार में से दो और सदस्य का शव बरामद हुआ है। परिवार के बाकी दो सदस्यों की तलाश जारी है। पौड़ी प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था। एक कैंप के अंदर सेक्टर-चार 1756, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग कमल वर्मा, निशा वर्मा, उनका बेटा निशांत, निर्मित और मोंटी मलबे में दब गए, जबकि परिवार की आठ साल की बच्ची कृतिका को सकुशल बचा लिया गया था। सोमवार देर शाम मलबे से एक शव बरामद हो गया था, जबकि लापता चार लोगों में से दो के शव आज मिले हैं। इनकी पहचान कमल वर्मा और निशा वर्मा के तौर पर हुई है।

More Stories
उपभोक्ता सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए UPCL का विशेष अभियान
MD पीसी ध्यानी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तराखंड, 1 लाख घरों में रूफटॉप सोलर
वीडियो: थराली में तहसील परिसर को खतरा, खाली कराने के आदेश