अपराध

उत्तराखंड में फिर मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, असलहा बरामद

उधमसिंहनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भयमुक्त व अपराध मुक्त उत्तराखंड के विज़न को साकार करने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कड़े प्रहार लगातार जारी हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

19 नवम्बर 2025 को थाना पंतनगर पुलिस टीम थाना क्षेत्र में हुई लूट के आरोपी की तलाश में थे । रात्रि लगभग 10 बजे पुलिस को तीन संदिग्ध व्यक्तियों की संजय वन क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर 02 राउंड फायर किए गए ।
पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाब में फायरिंग की, जिसमें 02 अभियुक्तों( अरमान और रेहान ) को गोली लगी । इसके बाद तीनों को मौके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । तथा घायल दोनों बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अरमान उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद मंजूर अली निवासी वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 23 वर्ष, पेशा वेल्डिंग। आपराधिक इतिहास पूर्व में चोरी के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है।
2.. सुमित गंगवार पुत्र नुक्ता प्रसाद गंगवार निवासी नीलकंठ कॉलोनी, लालपुर, कोतवाली किच्छा; मूल निवासी ग्राम शहपुर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 23 वर्ष, टेंपो चालक। आपराधिक इतिहास: एक बार लूट एवं दो बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
3.. मोहम्मद रेहान पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर; मूल निवासी ग्राम भैंसिया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 19 वर्ष। आपराधिक इतिहास: दो बार कोतवाली रुद्रपुर से तथा एक बार ट्रांज़िट कैंप से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। बदमाशों से 02 तमंचे 12 बोर व 02 जिंदा करतूत, 02 खोखा कारतूस बरामद हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button