अपराध

वीडियो:मुख्य न्यायाधीश के मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार, 07 हजार रुपये में बेचे दो iphone

देहरादून: मुख्य न्यायाधीश गुजरात हाईकोर्ट के मोबाइल फोन चोरी करने वाले शातिर को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रैपिडो का कर्मचारी है और सवारिया छोड़ने के बाद मौका देखकर मोबाइल चुरा लिए। 27 जनवरी को मूलचंद त्यागी रजिस्टार जनरल हाई कोर्ट गुजरात ने थाना राजपुर में शिकायत दी थी कि पमसूरी रोड स्थित फुटहिल गार्डन वेडिंग पॉइंट में एक शादी समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधीश गुजरात सुनीता अग्रवाल के दो आई फोन किसी ने चुरा लिए हैं।
इस संबंध में राजपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में टीम गठित की। साथ ही एसओजी की अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच के निर्देश जारी किए। टीमों ने घटनास्थल एवं उसके आसपास आने जाने वाले समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए सर्विलांस के माध्यम से घटनास्थल के आसपास का डेटा संकलित किया एवं मैनुवल पुलिसिंग करते हुए पूर्व में चोरी की घटना में सामने आए गिरोह एवं उनके सदस्यों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही चोरी के मुकदमों में जेल से छूटे आरोपितों के भी सत्यापन की कार्यवाही की गई।

इसी बीच पुलिस टीम को सर्विलांस के आधार पर चोरी किए गए एक मोबाइल फोन की लोकेशन ग्राम बरसाम थाना अंचल सिमरी बखत्यारपुर जिला सहरसा बिहार में होने की जानकारी मिली। एक पुलिस टीम को तत्काल बिहार के लिए रवाना किया गया तथा सर्विलान्स की मदद से बिहार में खलील नामक व्यक्ति से चोरी किए दोनो मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए। पूछताछ में खलील ने बताया कि उसने घण्टाघर देहरादून में एक व्यक्ति से राह चलते मोबाइल फोन खरीदे थे। उसने फोन बेचने वाले की फ़ोटो भी दिखाई , जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को जाखन स्थित बीमा विहार रोड के पास चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित गोविंद साहू निवासी इंदिरा कॉलोनी, चक्कू वाला, कोतवाली नगर, देहरादून मूल निवासी जनपद छपरा बिहार को गिरफ्तार किया गया।

Oplus_131072

पूछताछ में आरोपित गोविंद साहू ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा वर्तमान में चक्कूवाला इंदिरा नगर में अपने परिवार के साथ रहता है । वह अपने नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल व लैपटाप चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। वह पूर्व में जोमैटो कम्पनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था तथा वर्तमान में रैपीडो में काम कर रहा था। 26 जनवरी को किसी सवारी को छोड़ने वह फुटहिल गार्डन मसूरी रोड में गया, जहां सवारी छोड़ने के पश्चात उसने वेडिंग पॉइंट में काफी भीड़ भाड़ होने पर अंदर जाकर कुर्सी पर रखे बैग के अंदर से दो आईफोन चुराकर उन्हे घण्टाघर के पास एक राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था। आरोपित का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसकी जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button