अपराध

Breaking: जन सेवा केंद्र में लूट के बदमाश को मुठभेड़ में लगी दो गोली

देहरादून: रायपुर स्थित जनसेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे एक गोली पांव व दूसरी हाथ पर लगी है। वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा फरार है।

रायपुर स्थित सर्विस सेंटर में 11 मार्च को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दो लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सोमवार प्रातः रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार दो बदमाश चेकिंग बैरियर पर न रुककर जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायर में एक बदमाश के हाथ व पांव में गोली लगी। एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली। घायल बदमाश को जौलीग्रांट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान साहिल पुत्र यूनुस निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष जबकि दूसरे की पहचान कामिल पुत्र कयूम निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश 50 वर्ष के रूप में हुई है। उनसे चोरी को स्कूटी बरामद हुई है। तीसरे की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button